🔥 TRENDING Ramayana and Dhurandhar 2 Vie for Fast... India’s Top‑Grossing Films Shine While... Haryana to blacklist 12 private school... Rewa Declared India’s Cleanest Riverfr... Uttarakhand Court Orders Police to Fil... Ex-MLA Held in Police Custody for Five...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Oct 2026, 12:10 PM 👁 69
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने पर हुई चर्चा।

कानपुर, उत्तर प्रदेश। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने महिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला पांडेय के कानपुर स्थित निजी आवास पर पहुंचकर संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों को और अधिक गति देने पर जोर दिया।
बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने पर चर्चा हुई। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ‘सेवा, संगठन, समर्पण और अनुशासन’ के मूल मंत्र के साथ समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन की ओर से ‘एक सदस्य–एक पेड़’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा ‘एक कदम राष्ट्रीय हित की ओर’ के संकल्प को भी आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
संगठन का उद्देश्य है कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और जनसेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाते हुए समाज के उत्थान में प्रभावी योगदान दिया जाए।
संदेश: संगठन मजबूत होगा, तभी सेवा का संकल्प साकार होगा।
📲Get App