🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, महिलाओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, महिलाओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 05:00 AM 👁 91
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश अध्यक्ष निर्मला पांडेय ने कहा—एकता से ही संगठन और परिवार को मिलती है मजबूती, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी दिया भरोसा

कानपुर। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष गीता तिवारी के संरक्षण में सीताराम स्कूल, मीता सराय के प्रांगण में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गीता तिवारी ने की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष निर्मला पांडेय, प्रदेश सचिव सीमा शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री मालती पासवान एवं प्रदेश मंत्री संगीता साहू ने उपस्थित लोगों को संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। बैठक में जिला प्रभारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एकता से ही संगठन को मिलती है मजबूती बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निर्मला पांडेय ने कहा कि “संगठन हो या परिवार, एकजुट होकर ही उसे सफल बनाया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष गीता तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान की है। बैठक में क्षेत्रवासियों की भागीदारी इसका प्रमाण है। जिला अध्यक्ष गीता तिवारी ने क्षेत्रवासियों से नमो नमो क्रांति फाउंडेशन से जुड़ने और सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन से संपर्क किया जा सकता है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आश्वासन
कार्यक्रम में पनकी चौकी प्रभारी अनीता साहू ने महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र की किसी भी महिला को डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि उसका जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके। बैठक में संगठन की एकजुटता, विस्तार, महिला सुरक्षा और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
📲Get App