🔥 TRENDING UK Writer Unveils Second Book in India... Paul Waters Unveils 'Delhi Mystery: De... Priyanka, Avantika and Amita Rao Shine... Esther McGregor to Lead New TV Series... Keerthy Suresh celebrates birthday, re... Raghav Juyal Begins Shoot of 'Any Body...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाली विवाद मे दो पक्षों में खूनी संघर्ष कई घायल

✍️ Reporter: ashif 🗓 18 Oct 2026, 03:24 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में नाली भरने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी नेहा कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे की है। नेहा कुमारी के घर के आगे की नाली को गांव के ही अनिल कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह उर्फ अमित सिंह भर रहे थे। इसी दौरान नेहा के चाचा दुधनाथ सिंह ने नाली भरने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। हल्ला सुनकर परिवार के लोग बाहर आए।
आरोप है कि इसी क्रम में अनिल कुमार सिंह , सुनील कुमार , पर्यमित कुमार सिंह, अमिक कुमार सिंह, जयमित कुमार सिंह पाँचो पिता स्व. राम प्रसाद सिंह, आलोक कुमार ( पिता अनिल कुमार सिंह, शुभम कुमार पिता सुनील कुमार सिंह, प्रमोद सिंह पिता स्व. शुक्र सिंह, कृष्ण कुमार (26) पिता प्रमोद सिंह, सियाराम सिंह (68) पिता चाँददेव सिंह और नरेन्द्र कुमार सिंह (30) पिता सियाराम सिंह, सभी ग्राम जयनगर थाना अकोढ़ी गोला, लाठी-डंडा, लोहे का रड और धारदार हथियार लेकर पीड़ित परिवार पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया।
नेहा कुमारी ने लिखित आवेदन में बताया कि मारपीट के साथ छेड़छाड़ और लूट भी हुई है पूरी घटना उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो उन्होंने आवेदन के साथ संलग्न किया गया है।
अकोढी गोला थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने मबताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता दिए गए तथ्य/वीडियो मिली जानकारी के अनुसार है।
📲Get App