🔥 TRENDING Eight People Dead in Kotdwar Tragedy,... Delhi to Host Launch of Second Phase o... Mamata Banerjee heads to Delhi for IND... RSS to Hold ‘Rashtra Vandanam’ in Delh... ಡಾ. ಶಿವಯ್ಯ ಸ್ವಾಮಿ ಅಭಿನಂದನಾ ಸಮಾರಂಭ ನಾಳೆ Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami San...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नोखा यार्ड में मालगाड़ी इंजन फेल, बीकानेर-नागौर मार्ग पर ट्रेन शेड्यूल प्रभावित

✍️ Reporter: Debu Ram 🗓 29 Nov 2026, 12:29 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नोखा यार्ड में मालगाड़ी इंजन के फेल होने से सुरपुरा के पास मेन लाइन पर ट्रेनें रुक गईं, दादर एव्सप्रेस का इंजन बदलकर समस्या सुलझाई गई।

नोखा यार्ड में एक मालगाड़ी इंजन (पावर) के फेल होने से रेल यातायात पर गंभीर असर पड़ा। सुरपुरा गांव के पास मेन लाइन और लाइन नंबर-3 पर अचानक रुकी मालगाड़ी ट्रेन दो हिस्सों में खड़ी हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।

इस घटना के कारण बीकानेर-नागौर रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। दादर एव्सप्रेस का इंजन खोलकर देशनोक से सुरपुरा भेजा गया, इंजन जोड़कर मालगाड़ी को हटाया गया और रेल लाइन सुचारू हुई।

समस्या के समाधान के बाद इंजन वापस देशनोक पहुंचा और दादर एव्सप्रेस में फिर से जोड़ दिया गया। दादर एव्सप्रेस नोखा मार्ग से जोधपुर के लिए रवाना होगी।

नोखा से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस घटना से काफी परेशानी हुई, परंतु रेल विभाग ने शीघ्र कार्रवाई करके यातायात व्यवस्था को सामान्य किया।
📲Get App