🔥 TRENDING અમદાવાદમાં દબાણ દૂર કરવાની કામગીરી સામ... FIR Filed Against Five Accused in Amri... Gunshot Hits Groom's Brother During We... Ludhiana Youth Murdered After Money Tr... Delhi Police Arrest Interstate Gang in... দুর্গাপুরে ৩০ ফুটের হনুমান মূর্তির উদ্...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नक्सलमुक्ति के बाद अब नशामुक्ति की मुहिम तेज, लोहत्तर के 15 गांवों में शराब और नशे की बिक्री पर प्रतिबंध!

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 27 Nov 2026, 05:42 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर।नक्सलमुक्ति के बाद अब उत्तर बस्तर कांकेर जिले में नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में भी ग्रामीणों ने बड़ी पहल की है। थाना लोहत्तर क्षेत्र के 24 गांवों में से 15 गांवों ने ग्रामसभा में सर्वसम्मति से अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी शेर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ऋषभ बाजपेयी की टीम द्वारा चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ और ‘मोर मितान’ अभियान के तहत यह सकारात्मक पहल सामने आई है।

इसी कड़ी में 27 नवंबर को ग्राम पंचायत परभेली में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया। इतना ही नहीं, अवैध बिक्री की सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत करने का भी प्रावधान रखा गया है।

प्रतिबंध का निर्णय लेने वाले गांवों में जाड़ेकुर्सी, भेजर, गुदुम, तुमड़ीसुर, धनवाफूलचुर, पीतेफूलचुर, चेमल, कानापाल, गुलालबोडी, गुड़फेल, गुमड़ी, परभेली, भोलवापानी, शीतलहर और मेरेगाव शामिल हैं।

कांकेर पुलिस ने ग्रामीणों से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जागरूकता और जनभागीदारी के साथ आगे आने की अपील की है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नशामुक्त गांव, सुरक्षित समाज की ओर बढ़ते कदम—लोहत्तर के ग्रामीणों की यह पहल अब दूसरे गांवों के लिए भी मिसाल बन सकती है।
📲Get App