🔥 TRENDING Jharkhand Accelerates Dhalbhumgarh Air... New Mining Law Cuts Jharkhand’s Funds,... Virat Kohli targets to extend ODI run... Avalanche Token Hits Six-Month High Af... India Reaffirms Commitment to Two-Stat... વીરપુર ખાતે શ્રીમદ્ ભાગવત સપ્તાહ જ્ઞાન...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला रेलवे लोको पायलट साथी समेत गिरफ्तार

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 29 Sep 2026, 11:39 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला रेलवे लोको पायलट साथी समेत गिरफ्तार

कटिहार, 29 सितंबर: कटिहार रेलवे स्टेशन पर युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी (लोको पायलट) और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

कटिहार पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार घटना एवं कार्रवाई का पूरा विवरण:
वर्दी का झांसा देकर ले गया कमरे में: पीड़िता बीते 22 सितंबर को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर मौजूद थी। वहां रेलवे लोको पायलट की वर्दी में तैनात चंदन कुमार ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बरमसिया (वार्ड संख्या-08) स्थित किराए के मकान में ले गया।

आरोप है कि आरोपी ने वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा अपने एक अन्य साथी को भी बुलाने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और स्थानीय लोगों को सूचना दी। लोगों को जुटता देख आरोपी अपने साथी संग बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

SIT ने 12 घंटे में किया उद्भेदन: पीड़िता द्वारा 27 सितंबर को महिला थाने में कांड संख्या-50/26 दर्ज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया। डीएसपी (साइबर-सह-विशेष अपराध) के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
चंदन कुमार (कटिहार रेलवे में लोको पायलट) - निवासी: तमानगंज, कस्बा, पूर्णिया।

विनय कुमार दास - निवासी: स्कूल टोला, लालगंज, पूर्णिया।
कटिहार पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App