🔥 ट्रेंडिंग ધાનપુર તાલુકાના ઉમરિયા ગામમાં અજાણ્યા... पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की रौनक अ... बॉन्ग की जलवायु प्रणाली से चक्रवात का... बिहार MLC चुनाव: शिक्षक सीटों में 57.2... सिवान में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 4... बिहार में आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

नई दिल्ली में 1 नवंबर को 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए कांग्रेस की तैयारी

✍️ रिपोर्टर: Muddin Shekh 🗓 23 अक्टू. 2026, 07:53 PM 👁 110
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को होने वाले 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए कांग्रेस पार्टी ने बैठक में तैयारियों पर चर्चा की।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान पर चर्चा की।

27 अक्टूबर को साहिबगंज पहुँचने वाले AICC पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर इस अभियान को लेकर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा‑निर्देश देंगे।

1 नवंबर को दिल्ली में साहिबगंज जिले से कांग्रेसजन शामिल होंगे। इसके लिए प्रखंड एवं संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है।

बैठक में जिला कांग्रेस समिति के पदाधिकारी बासुकीनाथ यादव, मो, कलीमुद्दीन, उमेश पाण्डेय, सुनील पासवान, सरफराज आलम, अली कुरैशी, जामुन दास, सबदुल अंसारी, मो, साईद, सूरज पासवान, उदय पासवान, लोकनाथ यादव सहित प्रखंड एवं संगठन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
📲Get App