अपराध
Nai Mumbai se bahut hi sharmnak khabar a rahi hai samne
Patni ne apne Pati ka
नवी मुंबई: नवी मुंबई के ऐरोली इलाके से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या कर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव के तीन टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। करीब 11 महीने तक यह वारदात छिपी रही, लेकिन रबाले एमआईडीसी पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुनीता कुशवाह (40) और उसके प्रेमी राहुल दशरथ प्रजापति (30) को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह (50) के रूप में हुई है।