🔥 TRENDING मध्यप्रदेश के विदिशा और धार में 1.19 क... Rainfall Alert Issued Across Rajasthan... Kanak News Odisha airs 10 PM breaking... મહેસાણા જિલ્લાના ખેરવા ગામમાં બે જૂથો... Five Arrested After Axe, Pipe Attack o... Odisha and Japan’s Tottori Prefecture...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नेहरू नगर में CC सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, वार्ड‑1 के युवा अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने काटा फीता

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 28 Oct 2026, 07:56 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा के वार्ड‑1 नेहरू नगर में नई CC सड़क का निर्माण कार्य आज विधायक के मार्गदर्शन में आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

आदर्श नगर पंचायत जैथरा में विकास की गति जारी है। आज वार्ड नं‑1 नेहरू नगर में श्री जगतपाल श्रीवास्तव के आवास से लेकर श्री नानक चंद्र दिवाकर तक CC सड़क निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

इस समारोह में अलीगंज विधायक माननीय श्री सत्यपाल सिंह राठौर जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने फीता काटा। पूजन‑अर्चन आचार्य श्री गोपाल मिश्र जी ने विधिवत् सम्पन्न किया।

नई सड़क के पूर्ण होने पर नेहरू नगर के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और वार्ड की बुनियादी ढाँचा मजबूत होगा। उपस्थित वार्ड सभासदों में श्रीमती गुनीता देवी, शैलेश गुप्ता महाजन, रमेश चंद्र गुप्ता, रामप्रकाश दिवाकर, डॉ. अनुपम गुप्ता, सोविल गुप्ता, लिपिक हदीस मुहम्मद, टीसी उर्जेश कुमार सहित कई वार्डवासी रहे।

अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा, “जनता का विश्वास हमारी शक्ति है, जनसेवा हमारा कर्तव्य है। विकास केवल घोषणाओं से नहीं, धरातल पर दिखने वाले कार्यों से होता है। हमारा संकल्प है जैथरा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना।”

रिपोर्ट – शैलेश गुप्ता महाजन, जिला न्यूज़ रिपोर्टर, Need24 News, जैथरा, एटा (उ.प्र.)।
📲Get App