🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मिले अपार सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने अलवर लोक सभा क्षेत्र की जनता को दिया धन्यवाद

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 22 Sep 2026, 09:04 PM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मिले विशाल जनसमर्थन के लिए मैं अलवर लोकसभा क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

यह जनादेश जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक भागीदारी का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास एवं सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का भी यह महत्वपूर्ण संकेत है।

भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही, इस चुनाव में दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले हमारे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन। आपकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

अलवर के नागरिकों से जुड़े स्वच्छता, जलभराव, यातायात, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य स्थानीय नागरिक सुविधाओं के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
📲Get App