स्थानीय
नगर निगम कटिहार के तीन वार्डों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

कटिहार, 03 नवंबर.2026।
नगर निगम कटिहार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन वार्ड संख्या 04 स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण, वार्ड संख्या 19 में इमामबाड़ा के निकट तथा वार्ड संख्या 35 स्थित काली मंदिर परिसर में किया गया। वार्ड संख्या 35 में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 35 के पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य श्री प्रमोद महतो, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान सदर विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद, उप महापौर श्री मंजूर खान तथा नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे।
वहीं, वार्ड संख्या 04 में वार्ड पार्षद श्री साबिर तथा वार्ड संख्या 19 में वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य श्री सलीम अंसारी ने भी दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सहायक अभियंता श्री विवेक कुमार, कनीय अभियंता श्री अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, APSWMO श्री नूर अली खान, स्वच्छता प्रभारी श्री कैलाश नारायण चौधरी सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सहयोग शिविर के माध्यम से नागरिकों को नगर निगम से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निष्पादन की दिशा में पहल की गई।
नगर निगम का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा नगर निगम एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।