🔥 TRENDING नाली की साफ सफाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुमेरपुर पहुं... પાટણ જિલ્લાના આયુષ્માન આરોગ્ય મંદિરોને... રાજપુરમાં “એક દિવસ, એક કલાક, એક સાથે શ... ભરૂચ જિલ્લા પોલીસ દ્વારા સાયબર જાગૃતિ... Deputy Commissioner Budgam felicitates...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

नागपुर-मुंबई वीकेंड स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से, LTT-सांतरागाछी वीकली एसी पूजा स्पेशल 6 अक्टूबर से होगी शुरू

✍️ Reporter: Sunil Barange 🗓 01 Oct 2026, 05:45 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
Festive Special Trains Schedule: त्योहारी सीजन और आगामी नवरात्रि,

दीवाली व छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे प्रशासन ने नागपुर से मुंबई के बीच वीकेंड स्पेशल ट्रेन और मुंबई (एलटीटी) से सांतरागाछी के लिए साप्ताहिक एसी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी, रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। नागपुर-मुंबई वीकेंड स्पेशल ट्रेन (02141/02142) मध्य रेल द्वारा सप्ताहांत में नागपुर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार, 2 अक्टूबर से 2 फेरियों के लिए वीकली वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 02141 (मुंबई CSMT से नागपुर): यह ट्रेन शुक्रवार, 2 अक्टूबर और रविवार, 4 अक्टूबर को मध्यरात्रि 00:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 3:35 बजे नागपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02142 (नागपुर से मुंबई CSMT): यह ट्रेन इन्हीं दिनों (2 और 4 अक्टूबर) को शाम 16:50 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09:20 बजे CSMT, मुंबई पहुंचेगी।

प्रमुख स्टॉपेजः यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी (केवल 02142 के लिए), नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर ठहरेगी।

कोच संरचना: इस ट्रेन में 4 एसी-3 टियर, 11 स्लीपर श्रेणी, 5 जनरल (सामान्य) और 2 जनरल-सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल रहेंगे। इन ट्रेनों में बुकिंग बुधवार से शुरू हो चुकी है।
📲Get App