🔥 TRENDING BJP Yatra Tragedy in Mansa: District V... PV Sindhu and Unnati Hooda's defeats e... Springfield News-Sun Reports on India-... FM Sitharaman Quotes 'We are playing h... ખેડા લવાલમાં 9 લોકોનું જૂથ યુવક પર લોહ... लूणकरणसर तहसील के सभी गांवों की सरपंच...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नागपंचमी पर्व को लेकर नागलवाड़ी शिखर धाम पर प्रशासन मुस्तैद
Religion

नागपंचमी पर्व को लेकर नागलवाड़ी शिखर धाम पर प्रशासन मुस्तैद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 08:54 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी

बड़वानी, 16 अगस्त 2026। नागपंचमी पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध सिद्ध स्थल नागलवाड़ी शिखर धाम स्थित भिलट देव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने मंदिर परिसर एवं मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पृथक प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग तथा लेन सिस्टम लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 05 पार्किंग स्थल एवं 03 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। साथ ही भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, 24 घंटे मेडिकल टीम, एंबुलेंस एवं क्रेन की व्यवस्था भी की गई है। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीएम राजपुर कुमार सानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर आकाश यादव, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया, डीएसपी चेतन बघेल, तहसीलदार राजपुर गणपत सिंह डावर, यातायात प्रभारी रजनी भार्गव, थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति एवं संयम बनाए रखते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों और सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा व्यवस्थित रूप से दर्शन कर प्रशासन का सहयोग करें।
📲Get App