🔥 ट्रेंडिंग कृति सनन ने माँ की मेकअप किया, दीवाली... इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट प... ಮುಂಬರುವ ಪಂಚಾಯತ್ ಚುನಾವಣೆಗಳಿಗೆ KRS ಪಕ್ಷ... बारिश से रानडाइक की फसल की बिक्री में... जम्मू के गोदाम व्यापारियों ने एलजी के... आरणाचल प्रदेश के पारसी पार्लो में आग,...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नागपंचमी एवं श्रावण के तृतीय सोमवार पर यातायात व्यवस्था का पुलिस उपायुक्त ने लिया जायजा
धर्म

नागपंचमी एवं श्रावण के तृतीय सोमवार पर यातायात व्यवस्था का पुलिस उपायुक्त ने लिया जायजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 अग. 2026, 06:52 AM 👁 117
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर पुलिस उपायुक्त यातायात ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर। नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 17 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस उपायुक्त ने परेड चौराहा, घंटाघर चौराहा, नरौना चौराहा, चार्लीश चौराहा एवं फूलबाग चौराहा समेत आसपास के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर संभावित यातायात दबाव वाले स्थानों, श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा यातायात संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रमुख चौराहों पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह भी उपस्थित रहे।
📲Get App