🔥 TRENDING Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy... Vikas Kohli Marks 55th ODI Century in... Sophie Cunningham’s Cheeky Cheeta Look...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नागपंचमी एवं श्रावण के तृतीय सोमवार पर यातायात व्यवस्था का पुलिस उपायुक्त ने लिया जायजा
Religion

नागपंचमी एवं श्रावण के तृतीय सोमवार पर यातायात व्यवस्था का पुलिस उपायुक्त ने लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Aug 2026, 06:52 AM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर पुलिस उपायुक्त यातायात ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर। नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 17 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस उपायुक्त ने परेड चौराहा, घंटाघर चौराहा, नरौना चौराहा, चार्लीश चौराहा एवं फूलबाग चौराहा समेत आसपास के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर संभावित यातायात दबाव वाले स्थानों, श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा यातायात संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रमुख चौराहों पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह भी उपस्थित रहे।
📲Get App