🔥 TRENDING तहेवार हडपसर माळवाडी फुल मार्केटला पावसामुळे... Tiger Shroff Attack: Suspects Tracked... Court extends Saurav Das, Ashutosh Ran... Kolkata Metro services disrupted for h... Ravana Cremation Set for 20 Oct: Best...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नगलिया मुंशी में महानवमी पर गायत्री यज्ञ: राष्ट्र कल्याण का संकल्प

✍️ Reporter: सतीश चंद्र राणा 🗓 20 Oct 2026, 06:50 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हसनपुर के नगलिया मुंशी गांव में राष्ट्र सेवी संगठन ने रूपचंद चौहान के घर पर महागौरी पूजन एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने राष्ट्र कल्याण की कामना की।

हसनपुर के नगलिया मुंशी गांव में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रूपचंद चौहान के आवास पर महागौरी पूजन एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और राष्ट्र कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ का वास्तविक उद्देश्य उसकी समाप्ति के बाद शुरू होता है। यज्ञ हमें ‘इदं न मम’ अर्थात यह केवल मेरा नहीं, बल्कि समस्त प्राणी मात्र का है, की भावना सिखाता है। यज्ञ से प्राप्त सकारात्मक ऊर्जा और श्रेष्ठ विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य को छल‑कपट का त्याग कर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भाव से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत गन्ना प्रमुख महिपाल सिंह, रूपचंद चौहान, थल प्रकाश, सुधांशु राजपूत, कैलाश सिंह, भागवती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App