🔥 ट्रेंडिंग ओडिशा ने 12 घंटे का बंदोबस्त घोषित किय... ओडिशा ने 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद घो... बालासोर में बाइक शोरूम पर लगी आग, इलेक... हेरां, लुधियाना में अप्रवासी भारतीय के... पटियाला में कृषि ट्यूबवेल लोड को वैध क... राजस्थान पुलिस को हत्या का मामला साबित...
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना: नाचना बस स्टैंड के पीछे लगा ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता, बबूल की झाड़ियों में उलझे तार, दिनभर उठती हैं चिंगारियां

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar 🗓 30 सित. 2026, 06:10 PM 👁 44
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना: नाचना बस स्टैंड के पीछे लगा ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता, बबूल की झाड़ियों में उलझे तार, दिनभर उठती हैं चिंगारियां
​नाचना (जैसलमेर)
कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के ठीक पीछे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर इन दिनों किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह ट्रांसफार्मर पूरी तरह से बबूल की घनी और सूखी झाड़ियों से घिर चुका है, जिससे हर समय आगजनी और करंट फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
​दिनभर उठती हैं चिंगारियां और धुआं
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में आए दिन शॉर्ट सर्किट होता रहता है। पूरे दिन इससे आग की तेज चिंगारियां झड़ती रहती हैं और धुएं का गुबार उठता नजर आता है। घनी झाड़ियां सूखी होने के कारण कभी भी यह चिंगारी विकराल रूप ले सकती है, जिससे आसपास के क्षेत्र और बस स्टैंड पर बड़ा हादसा हो सकता है।
​शिकायतों के बावजूद बेपरवाह विभाग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद विभाग का कोई भी नुमाइंदा इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। विभाग की यह उदासीनता किसी बड़े हादसे का इंतजार करती प्रतीत हो रही है।
​हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार?
बस स्टैंड क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर यात्रियों और ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है। बबूल की झाड़ियां तारों में उलझी होने से झाड़ियों में करंट उतरने का भय भी बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर के आसपास से झाड़ियों की कटाई करवाई जाए और ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर संभावित हादसे को टाला जाए।
📲Get App