🔥 TRENDING 40 கி.மீ காரின் மேற்கூரையில் பயணித்து... एआईएमआईएम के हसनपुर विधानसभा चुनाव की... Two dead after speeding Range Rover hi... 18‑Year‑Old Rehan Mansuri Joins Gujara... કચ્છ: ગઢશીશા પોલીસે દેશી બનાવટની બંદૂક... 18-year-old launches semiconductor sta...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर बिहटा सरमेरा पथ से एक फॉर्च्यूनर और ट्रक से 134किलो गांजा बरामद क
Crime

नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर बिहटा सरमेरा पथ से एक फॉर्च्यूनर और ट्रक से 134किलो गांजा बरामद क

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Aug 2026, 06:20 PM 👁 86
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा पथ स्थित चेचोल गांव केपास से एक ट्रक और पहुंचुनार से 134किलो गांजा बरामद किया पुलिस मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नौबतपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 134 किलो गांजा बरामद

फॉरच्यूनर और ट्रक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार; करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

नौबतपुर पटना
गुप्त सूचना के आधार पर नौबतपुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक फॉरच्यूनर और एक ट्रक को भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेचौल के पास बिहटा-सरमेरा एनएच-131जी पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच शुरू की।

इसी दौरान पुलिस ने एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने फॉरच्यूनर सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने उसी इलाके में एक ट्रक को भी रोककर तलाशी ली। ट्रक के बॉक्स की जांच करने पर उसमें भी गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 134 किलो गांजा बरामद किया। मामले में चन्द्रदेव पांडे, भगवान चौधरी, सन्नी कुमार और निर्भय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे फॉरच्यूनर और ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पुलिस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है
📲Get App