🔥 TRENDING જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To... Shiv Sena MP Sanjay Raut accuses Mahar...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौबतपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कोघुस लेते निगरानी विभाग ने पकड़ा
Crime

नौबतपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कोघुस लेते निगरानी विभाग ने पकड़ा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 04:02 PM 👁 335
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी विभाग कि टीम 8हजार रुपए घूस लेते पकड़ा

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
राजधानी पटना से सटे
नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
रिश्वत लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार
नौबतपुर। नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार को उनके कार्यालय से 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज ने बताया कि बारा गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अवधेश शर्मा के भतीजे कृष्णकांत कुमार ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जनवितरण दुकान का हर महीने ऑडिट किया जाता है। इसी ऑडिट के नाम पर आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दुकानदार से 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को निगरानी की टीम नौबतपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची और शिकायतकर्ता के माध्यम से रिश्वत की रकम दिलवाई गई।
जैसे ही आपूर्ति पदाधिकारी ने 8 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
निगरानी विभाग की टीम आरोपी पदाधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय और आपूर्ति विभाग से जुड़े कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
📲Get App