🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौबतपुर एम्स मार्ग एन एच 139पर स्थित चिरौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन पीछे से मारा धक्का
Health

नौबतपुर एम्स मार्ग एन एच 139पर स्थित चिरौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन पीछे से मारा धक्का

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Aug 2026, 11:02 PM 👁 78
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर एम्स रोड स्थित चिरौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने डॉक्टर को पीछे से मारा धक्का

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर गंभीर, एम्स रेफर

नौबतपुर। नौबतपुर-भुसौला न्यू एनएच139 पर चिरौरा गांव के आगे रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक डॉ. शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डॉक्टर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया।

घायल डॉक्टर बिक्रमगंज निवासी हैं और एनएसएचएम, बिहटा में कार्यरत बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला भारी वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है
📲Get App