🔥 TRENDING दौसा की 8 पंचायत समितियो ं में 163 नाम... हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक बचा,... સ્વાદ, સંસ્કૃતિ અને આજીવિકાનો સંગમ… दौसा में दिवाली से पहले 1348 किलो सोया... Cyclonic Storm Alert in Andhra: Telang... Cyclone Arnab Forces Cancellation of 8...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नाबालिग की बरामदगी के लिए दतिया पहुंची कोंच पुलिस, छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 04:41 PM 👁 16
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने दी घटना की जानकारी, किशोरी की बरामदगी और प्रकरण की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी कोंच को सौंपी जिम्मेदारी।

उरई/कोंच (जालौन)। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में जांच और बरामदगी के लिए मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची कोंच पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। यहां छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने लिखित रूप से किसी व्यक्ति विशेष की गलती से इनकार करते हुए इसे दुर्घटना बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को थाना कोंच में एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को परिवार के कुछ लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए कोंच पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश के दतिया भेजी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, दतिया में तलाश के दौरान अभियुक्त के पिता अपने निजी कार्य से छत पर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। घटना के बाद दतिया पुलिस ने मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कार्रवाई की। इस संबंध में मृतक के परिजनों से संपर्क कर जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने लिखित बयान में कहा है कि घटना में किसी व्यक्ति विशेष की कोई गलती नहीं है और छत पर पैर फिसलने के कारण गिरने से मौत हुई है। क्षेत्राधिकारी कोंच को जांच के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में नाबालिग किशोरी की नियमानुसार बरामदगी और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्राधिकारी कोंच को निर्देशित किया गया है। मामले में तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
📲Get App