🔥 ट्रेंडिंग गोरखपुर‑फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन 2026 म... 853 యూనిట్ల రక్తదానం.. ఆదిలాబాద్ పోలీస... सितारगंज सिडकुल मार्ग ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ Good News ! ਇਸ ਦਿਨ ਖਾਤਿਆਂ '... આણંદના કહાનવાડીમાં 237 વીઘા જમીન મુદ્દ... नागालैंड के 38 वर्षीय वेसालु पुओ ने चौ...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

MLC चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 अक्टू. 2026, 07:26 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर जिलाधिकारी राजीव राज और एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस बल को सतर्कता बरतने, मतदाताओं की चेकिंग-फ्रिस्किंग और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश।

जालौन। विधान परिषद (MLC) चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने तथा मतदाताओं की चेकिंग और फ्रिस्किंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के साथ-साथ मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
📲Get App