🔥 ट्रेंडिंग श्रीमान वरदाराम चौधरी का बाबागांव में... मखदुमपुर स्टेशन को स्वच्छ रखने की यात्... मध्यप्रदेश के मंत्री लाड़ली बहना योजना... शिवपुरी में घरेलू झगड़े के बाद पत्नी क... 51 वर्षीय व्यक्ति ने ₹10 के सिक्कों से... एमपी के आईडीए में फ्लैट आवंटन को लेकर...
15 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रा

मंज़िल आपकी, साथ हमारा: UPSRTC यात्रियों को दे रहा बेहतर सफर की सुविधा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 15 अक्टू. 2026, 11:48 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यात्रा संबंधी जानकारी और सहायता के लिए UPSRTC की 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 जारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) प्रदेशवासियों एवं अंतर्राज्यीय मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम द्वारा यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए साधारण, वातानुकूलित एवं इलेक्ट्रिक बस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए UPI के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में अधिक सहूलियत मिल सके। 24 घंटे उपलब्ध है टोल-फ्री हेल्पलाइन यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए यात्री UPSRTC की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 पर 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना और उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। निगम का संदेश है— “मंज़िल आपकी, साथ हमारा।”
📲Get App