मेवात में जीत का जश्न,टीकरी गांव में सरपंच को पहनाई 30 फीट लंबी नोटों की माला, 500 के नोटों से स्वागत 10 लाख रुपये के नोट होने का दावा
मेवात में जीत का जश्न,टीकरी गांव में सरपंच को पहनाई 30 फीट लंबी नोटों की माला, 500 के नोटों से स्वागत
10 लाख रुपये के नोट होने का दावा
पंचायत चुनाव में जीत के बाद रामगढ़ क्षेत्र के टीकरी गांव में जश्न मनाने का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां नवनिर्वाचित सरपंच रसीद और उनके प्रतिनिधि आजान खान का स्वागत 500-500 रुपये के नोटों से बनी करीब 25 से 30 फीट लंबी मालाएं पहनाकर किया गया। इस अनोखे स्वागत का वीडियो गुरुवार को दोपहर बारह बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्वागत समारोह के दौरान सरपंच रसीद और उनके प्रतिनिधि आजान खान को घर की छत पर खड़ा किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर नोटों की लंबी मालाएं पहनाईं। माला इतनी लंबी थी कि उसे संभालने के लिए करीब 8 से 10 लोगों को एक साथ आगे आना पड़ा। इस नजारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए।