🔥 TRENDING मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने एक... दोानवार पंचायत में विधिक जागरूकता शिवि... जैतपुरा थाना ने वाराणसी में विद्युत अध... Fire डी आर एम ज्योति प्रकाश मिश्रा के द्वार... पुणे पोलिसांची धडक कारवाई; दोघांना अटक...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

माउंट लिटरा स्कूल के विद्यार्थियों के बैंड ने स्टेशन महोत्सव में बिखेरा संगीत का जादू

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 05:36 AM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रतिभा का सम्मान, कला को प्रोत्साहन और नन्हीं प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन

झांसी, उत्तर प्रदेश। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्टेशन महोत्सव में माउंट लिटरा स्कूल के विद्यार्थियों के बैंड ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों की मधुर धुनों और शानदार तालमेल ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से स्टेशन महोत्सव का माहौल उत्साह, उमंग और उल्लास से भर गया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और जोश ने समारोह को यादगार बना दिया। माउंट लिटरा स्कूल के बैंड की प्रस्तुति स्टेशन महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही।
📲Get App