🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोड़ पर बिगड़ा मोटरसाइकिल का संतुलन, पेड़ से टकराकर दो नाबालिगों की मौत
Local

मोड़ पर बिगड़ा मोटरसाइकिल का संतुलन, पेड़ से टकराकर दो नाबालिगों की मौत

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 01:32 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल गांव के मोड़ पर लगे पेड़ अनियंत्रित होकर जा टकराई हादसे में नाबालिग चालकों गंभीर रूप से घायल और मौके पर ही मौत हो गई

दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।



जानकारी के अनुसार, करण चौहान (16) बाइक चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) उसके साथ सवार था। दोनों किसी काम से बाइक लेकर लिटियाखार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास मोड़ पर तेज गति के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क से उतरकर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां शनिवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
हादसे की खबर से लिटियाखार गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App