🔥 ट्रेंडिंग વિદ્યાર્થીઓના માનસિક સ્વાસ્થ્ય અને આત્... ਲਾਈਵ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕੁਝ ਅਜਿਹਾ... Speaker of Lok sabha Shri om Birla चीन के मेगा डैम बनाम भारत के सियांग प्... जम्मू‑कश्मीर के सीएम ओमर अब्दुल्ला ने... छुट्टियों की घोषणा: 6‑11 नवंबर तक पूजा...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रभारी मंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों से बना गिफ्ट हैंपर खरीदा

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 नव. 2026, 06:19 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उज्जैन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के दौरान प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार गिफ्ट हैंपर खरीदा, जिसमें दाल, मसाले, बेसन, आटा आदि शामिल थे। कलेक्टर ने समूहों के उत्पादों के लिए बेहतर बाजार सुनिश्चित करने हेतु गिफ्ट हैंपर की खरीद और प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया।

उज्जैन, 01 नवंबर – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों से तैयार गिफ्ट हैंपर खरीदा।

इस हैंपर में दाल, मसाले, बेसन, आटा सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल है, जो स्थानीय महिलाओं के कारीगरी और परिश्रम का प्रतीक है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी पहचान स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सभी उत्पादों को शामिल करते हुए आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार किए जाएँ।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी इन गिफ्ट हैंपर की खरीद की जाएगी, ताकि स्थानीय स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही इन उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित हों। इस पहल से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा, उनकी बिक्री में वृद्धि होगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।
📲Get App