🔥 TRENDING Andhra Pradesh CM Starts Two-Day Delhi... Andhra Pradesh Cabinet Approves New Po... Gujarat Woman Escapes Forced Bigamy, R... Kulgam Police seized 25 bottle of code... Senior Congress leader and former Amre... Lobbying Intensifies for Nobel Peace P...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मध्य प्रदेश में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए कैंप जारी, 8 और 9 अक्टूबर को शाढौरा व अशोकनगर में होंगे आयोजित

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 08 Oct 2026, 09:45 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत जिला रोजगार कार्यालय और सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए जनपद पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अगले कैंप 8 अक्टूबर को शाढौरा और 9 अक्टूबर को अशोकनगर में होंगे।

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती के लिए जनपद पंचायत स्तर पर लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी. एस. मीणा ने जानकारी दी कि अगला कैंप 8 अक्टूबर 2026 को आजीविका भवन शाढौरा में तथा 9 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनपद पंचायत आजीविका भवन अशोकनगर में आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, इन शिविरों में चयनित युवाओं को जयपुर में एक माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष की आयु तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी। इन पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को दिल्ली के लाल किला, इंदौर, उज्जैन, गुना, आगर मालवा, राजगढ़, खजुराहो के मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, एसबीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक जैसे प्रमुख औद्योगिक व ऐतिहासिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की मासिक वेतन पर रखा जाएगा।

भर्ती होने वाले कर्मचारियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, कर्मचारियों के दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवाई जा सकती है।

इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें आयु 19 से 40 वर्ष और ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। आवेदन के लिए 10वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करानी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 350 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क क्यू आर कोड के माध्यम से जमा करना होगा।
📲Get App