🔥 TRENDING Gwalior High Court Rules OBC Creamy La... महंत जी महाराज का श्राद्ध Sdh chadoora to Get Advanced Endoscopy... સુરતમાં AR મોલમાં માનસિક યુવકનું વિકૃત... राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में शुगर... જખૌમાં આર્ચેન કંપનીની જેટી સુધી પહોંચત...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मांधाता पुलिस ने 3000 लीटर महुआ लहान नष्ट किया, अवैध शराब निर्माण के दो अड्डे ध्वस्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 02 Oct 2026, 09:14 AM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मांधाता पुलिस ने ग्राम धावड़िया एवं गुंजारी के जंगल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के दो अड्डों का भंडाफोड़ किया है। मौके से करीब 3000 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है।

थाना मांधाता पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धावड़िया एवं गुंजारी के बैकवाटर किनारे स्थित जंगल क्षेत्र में दो अवैध शराब निर्माण अड्डों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 3,000 लीटर महुआ लहान को नष्ट किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना मांधाता प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की।

पुलिस टीम को जंगल क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने की तैयारी के प्रमाण मिले। मौके पर प्लास्टिक और लोहे के करीब 20-22 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 3,000 लीटर महुआ लहान पाया गया। पुलिस ने नियमानुसार पंचनामा तैयार कर मौके पर ही उक्त महुआ लहान को विधिवत नष्ट कर दिया।

मांधाता पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के साथ प्रआर. भगवान धनगर, आर. अमित कुशवाह, आर. जितेन्द्र कारोले, आर. सुधाकर द्विवेदी, आर. पवन महाजन, आर. रवि सोलंकी एवं आर. सुरेन्द्र बरेडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App