🔥 TRENDING Bihar's Kacchi Dargah‑Bidupur Bridge N... Congress Sweeps Kekri’s Savar Panchaya... Congress Leads in Jaipur Panchayat Ele... Karnataka Extends Deadline for NEET PG... Supreme Court Dismisses Tamil Nadu's R... MP Amritpal Singh released from Debrug...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

मधुमेहदिवस पर एम्स पटना में वॉकथान रैली एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 08:53 AM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एम्स पटना में विश्व मधुमेह दिवस वॉकथाँन रैली एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पटना एम्स पटना अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


विश्व मधुमेह दिवस पर एम्स पटना में वॉकाथॉन रैली एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के सामान्य चिकित्सा विभाग द्वारा 14 नवंबर 2026 को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह की रोकथाम, समय पर पहचान एवं प्रभावी उपचार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वॉकाथॉन रैली एवं जन-जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वॉकाथॉन रैली प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर ओपीडी फोयर तक पहुँची। इसमें संस्थान के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, नर्सिंग अधिकारियों, अस्पताल एवं प्रशासनिक कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके पश्चात सामान्य चिकित्सा विभाग के ओपीडी परिसर में जन-जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पटना के प्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार, डीन (एकेडमिक्स) प्रो. पूनम भदानी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रशांत कुमार सिंह, उप निदेशक श्री नीलोत्पल बाल, सामान्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति प्रकाश, सीटीवीएस विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अमित राज, पीएमआर विभागाध्यक्ष प्रो. संजय पांडेय, सामान्य चिकित्सा विभाग के प्रो. रविकिर्ति, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद राय, त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेतालिना प्रधान, डॉ. श्यामा, डॉ. अंजनी, डॉ. संजीव कुमार, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. रथीश नायर, श्री असीम मिश्रा, जन संपर्क अधिकारी, डॉ. सुरभि एवं डॉ. हर्षवर्धन सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती लीमा, अनेक सहायक नर्सिंग अधीक्षक, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, मुख्य आहार विशेषज्ञ श्रीमती ऋचा तथा संस्थान के अनेक चिकित्साकर्मियों, अस्पताल एवं कार्यालय कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामान्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष के स्वागत संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में मधुमेह की चुनौती से विभिन्न स्तरों पर निपटने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच, समय पर रोग की पहचान, उचित उपचार तथा मधुमेह से होने वाली जटिलताओं की रोकथाम को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर पटना के प्रख्यात मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने मधुमेह पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने मधुमेह से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों एवं मिथकों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण करते हुए इसके आधुनिक उपचार, प्रभावी नियंत्रण एवं दीर्घकालीन प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए तथा मधुमेह के समग्र प्रबंधन में बहुविषयक चिकित्सा दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रशांत कुमार सिंह एवं डीन (एकेडमिक्स) प्रो. पूनम भदानी ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि मधुमेह के प्रति जागरूकता केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश को समाज तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सहभागी बनाने का आह्वान किया।

जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मधुमेह से बचाव, नियंत्रण एवं उपचार के संबंध में क्या करें और क्या न करें की जानकारी देने वाले लगभग 100 सूचना-पत्र मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना, समय पर जांच एवं निदान सुनिश्चित करना तथा मधुमेह की जटिलताओं को रोकने के लिए समाज को जागरूक करना रहा।

इस आयोजन के माध्यम से एम्स पटना ने जनस्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम, चिकित्सा शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
📲Get App