राजनीति
माधौगढ़ विधानसभा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर दिया गया जोर।
कोंच (जालौन)। कोंच स्थित अभिलाषा पैलेस, पड़री में आज माधौगढ़ विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास ही संगठन की असली ताकत है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान, जिला प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्षा उर्विजा दीक्षित, विधानसभा प्रभारी जयेन्द्र सिंह एवं माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन सहित समस्त जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।