🔥 TRENDING Meghalaya panel flags 13‑year delay in... Tripura CM says Election Commission re... Tripura MP Biplab Deb Chosen to Repres... Power Cuts Hit Residents as Scorching... Himachal Pradesh announces Rs 5.3 cror... Travelers Warned of Major Disruptions...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
माधौगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट का शुभारंभ
Local

माधौगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट का शुभारंभ

✍️ Reporter: HARISH CHANDRA 🗓 16 Aug 2026, 12:04 AM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौन में पहला ई-चार्जिंग स्टेशन त्रिनेत्र फिलिंग स्टेशन पर शुरू किया गया है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को लंबी दूरी के सफर में सुविधा मिलेगी।

माधौगढ़। तहसील क्षेत्र से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। शनिवार, 15 अगस्त को बिरिया स्थित इंडियन ऑयल त्रिनेत्र फिलिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट का विधिवत शुभारंभ किया गया।

चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ त्रिनेत्र फिलिंग स्टेशन के मालिक एवं रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने अपने साथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस सुविधा को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

बताया गया कि यह जालौन जिले में शुरू किए गए प्रमुख ई-चार्जिंग स्टेशनों में से एक है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को लंबी दूरी के सफर के दौरान काफी सुविधा मिलेगी। बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच चार्जिंग सुविधा शुरू होने से क्षेत्र में ई-वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

शुभारंभ के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वाहन चालक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App