🔥 TRENDING Odisha Trader Killed in Money Dispute Indian-Origin Man Charged with Attempt... भद्रावतीच्या प्रभाग १ मध्ये नगरसेवक मह... Drishyam 2 Turns Four: Vijay Salgaonka... ಲಿಂಗಸಗೂರು: ನವೆಂಬರ್ 21 ರಂದು ಚಿತ್ತಾಪೂರದಲ... Filmibeat Covers Upcoming Film "Nanhey...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मधुबनी नगवास बरही गांव में धार्मिक आयोजन की रंजिश में अज्ञात बदमाशों ने किया हवाई फायरिंग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 09:12 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी जिला के अरेर थाना क्षेत्र के नगवास बरही गांव में धार्मिक आयोजन के रंजिश में अज्ञात बदमाशों ने किया हवाई फायरिंग कोई हताहत नहीं पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी

रिपोर्टर-- राजीव कुमार झा

मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मधुबनी नगवास बरही गांव में धार्मिक आयोजन के रंजिश में अज्ञात बदमाशों ने की 3 राउंड हवाई फायर, दहशत मे हैं लोग

मधुबनी, बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवास पंचायत के बरही गांव स्थित श्रीहनुमान मंदिर परिसर के नजदीक 18 से 24 नवंबर तक आयोजित होनेवाले शिव महापुराण कथा से एक दिन पूर्व मंगलवार की रात हवाई फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि संभावित धार्मिक आयोजन की रंजिश में दहशत फैलाने के नीयत से असामाजिक तत्वों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया हो। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कथा स्थल के निकट 3 राउंड हवाई फायरिंग की और फायरिंग कर बदमाश फरार हो गये। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुए हैं। घटना के बाद इस बात की सूचना अरेर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। जहां जांच के दौरान पुलिस टीम को मौके से 3 खोखा एवं 1 मैगजीन बरामद हुआ। साथ ही पुलिस द्वारा घटना को लेकर मंदिर के पुजारी सहित स्थानीय लोगों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं की गहन जांच कर रही है, जल्द ही इस मामले का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। हलाकि फायरिंग की घटना के बाद से स्थानीय लोगों मे भय का माहौल है।
📲Get App