🔥 TRENDING खैरथल डाकघर में पेंशनधारकों के लिए विश... दिवाली के मध्य में लगी आग गोवर्धन पूजा पर तिलकेश्वर गौशाला में ह... Shri R Ashoka Leaders of Opposition in... ਮੋਗਾ ''ਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ : ਦੀਵਾਲੀ ਵਾਲੀ ਸ਼ਾ... Flies Swarm Open Sweet Trays at Haryan...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मधुबनी में छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Nov 2026, 02:16 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी में छठ पर्व सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, कमला पश्चिमी तट स्थित छठ घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मधुबनी

जिला संवाददाता पांडव कुमार यादव

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जयनगर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

इसी क्रम में जयनगर शहर के कमला पश्चिमी तट स्थित छठ घाट का अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार मुख्य पार्षद कैलाश पासवान बेलही पश्चिमी पंचायत के मुखिया राम दास हजरा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ घाट की स्थिति एवं पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित कर्मियों को छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि व्रती श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
📲Get App