🔥 TRENDING SP, Congress Delay Seat-Sharing Talks... Krishna Janmabhoomi petitioner lauds U... Uttar Pradesh Draft Electoral Roll Rel... ଏନଭିଡିଆ ସିଇଓ ଦୌଡ଼ରେ ୧୧ ଜଣ, ୩ ଭାରତୀୟ ବଂ... Asaram's Life Sentence Appeal to be He... समस्तीपुर में छठ पूजा के दौरान माँ ने...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुद्दा समाना पटियाला बस रूट का पिछले 4 दहाके से अब तक की सभी सरकारें फेल किसी ने भी नहीं किया किया पक्का हल

✍️ Reporter: Sushil Kumar 🗓 17 Nov 2026, 12:26 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाना के यात्री पटियाला जाने के लिए ज्यादातर पातडां साइड से आती भरी बसों पे निर्भर

Sushil Sharma Samana Patiala
Bureau Report NEED 24news
पिछले चार दहाके से समाना से पटियाला रूट की बसे सुबह सुबह 8 से 10 नहीं मिलती अगर मिलती भी है तो वो खचाखच भरी होती है जिन्ह में स्टूडेंट्स समय के आभाव के कारण अपनी जिंदगी की परवाह किये बिना दोनों दरवाजों पर लटक लटक कर और लड़किया बेचारी बस के भीतर खड़ी हो कर पिस पिस कर जाने को मजबूर होती है समाना के लोगो द्वारा शिकायत करने पर भी और मीडिया पत्रकारों द्वारा सरकारी तंत्र को आगाह करने पर भी समाना पटियाला की बस रूट का सुधार नहीं हो पाया हर रोज जाने वाले यात्री चाहे कोई भी हो समाना बस स्टैंड आ कर परेशानी वाली जगह आया महसूस करने लग जाता है जब पटियाला जाने वाले लोगों की खड़ी भीड़ देखता है और परेशानी ओर भी बढ़ जाती है जब पीछे से आयी बस में दौड़ दौड़ कर चढ़ना पड़ता है कल ये ही आलम हमारा था जब हम 84 में पटियाला कॉलेज जाते थे और यही आलम है जब हम आज हमारे बच्चों को समाना बस स्टैंड पटियाला की बस बिठाने आते है
यात्री पटियाला जाने की लिए समाना निवासी पीछे से पातडा साइड से आने वाली बसों पर निर्भर पिछले 40 सालों से ये चली आ रही दिक्कत किसी भी सरकार के नुमायिदे ने किया कोई हल लोगो की शिकायतें मीडिया द्वारा वार वार शासन प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद किसी ने नहीं निकाला
समय बदला सरकारें बदली समाना विधायक बदले समाना के लोग यात्री बदले किंतु नहीं बदला तो समाना पटियाला रूट ही नहीं बदला समय के लिहाज से बेहतर तो क्या होना था बल्कि वहीं मंदा हाल बसो के पीछे भागते यात्री बसों की खिड़कियों पर खड़े स्टूडेंट्स बस ये ही दृश्य नहीं बदला बस पिता की जगह बेटे/बेटी ने ले ली पहले पिता बस से लटक कर पढ़ने जाता था आज उसी तरह उस के पिस कर, लटक कर उसके बच्चे जा रहैं है लेकिन इतने समय से समाना पे राज करने वाले विधायक जो खुद तो गाड़ियों में समाना पटियाला आते जाते है वो क्या जाने समाना पटियाला एक दिन का सफर जो कि युद्ध जीतने के समान होता है जागो सरकार जागो समाना पटियाला रूट की सार लो
📲Get App