🔥 TRENDING Kerala's medical waste dumped in Tamil... Parambikulam water dispute sparks fres... Palestine captain accused of racist ge... Storm Akwan to Hit Madhya Pradesh with... Police officer threatens to frame unma... मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना अंतर्गत ल...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

मंदसौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां चंबल की पूजा-अर्चना कर की आरती

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 11:56 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मां चंबल की आरती कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदसौर, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर जिले में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल के पावन तट पर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां चंबल की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन एवं आरती के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां चंबल से प्रार्थना की कि प्रदेशवासियों के जीवन में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही मध्यप्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहे।
इस धार्मिक आयोजन में मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस पूजन कार्यक्रम में प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की गई।
📲Get App