Crime
मथुरा जं. स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट जाँच अभियान, 102 यात्रियों पर ₹1,03,993 का जुर्माना
आगरा मंडल के मथुरा जं. रेलवे स्टेशन पर 25 नवंबर 2026 को आयोजित मजिस्ट्रेट टिकट जाँच अभियान में 102 अनियमित यात्रियों को पकड़कर कुल ₹1,03,993 का जुर्माना वसूला गया।
आगरा मंडल के मथुरा जं. रेलवे स्टेशन पर 25 नवंबर 2026 को रेलवे मजिस्ट्रेट श्री सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में व्यापक मजिस्ट्रेट टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा और अन्य नियम उल्लंघन को रोकना था।
जाँच में रेलवे मजिस्ट्रेट, मंडल के रेल अधिकारी, टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ/जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफ़ॉर्म और मथुरा जं. स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों जैसे 12715, 12625, 12618, 12280 आदि में सघन निरीक्षण किया।
जाँच के दौरान कुल 102 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। बिना टिकट यात्रा, अनधिकृत रेल लाइन पार करना, रेल परिसर में गंदगी फैलाना और धूम्रपान करने वाले यात्रियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पकड़े गए यात्रियों को रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत कर नियमानुसार कुल ₹1,03,993 का जुर्माना वसूला गया।
टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में श्री शैलेश मिश्रा (सीटीआई) और नागेंद्र तिवारी (सीटीआई) ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार के टिकट जाँच अभियान मंडल में निरंतर चलाए जा रहे हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे वैध टिकट या पास लेकर ही यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान न ले जाएँ और रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखें तथा धूम्रपान जैसी प्रतिबंधित गतिविधियों से बचें।