🔥 TRENDING पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o... Bollywood Hungama Unveils 10 New Photo...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोदी के जन्मदिन पर दक्षिण दिल्ली में दिखा उत्साह: कालकाजी में सुंदरकांड पाठ,मेहरौली में रक्तदान शिविर

मोदी के जन्मदिन पर दक्षिण दिल्ली में दिखा उत्साह: कालकाजी में सुंदरकांड पाठ,मेहरौली में रक्तदान शिविर

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 17 Sep 2026, 11:35 PM 👁 93
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोदीमय हुआ दक्षिण दिल्ली: कालकाजी में गूंजा सुंदरकांड पाठ,मेहरौली में रक्तदान—छतरपुर में जला ‘संकल्प का दिया

17 सितम्बर,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दक्षिण दिल्ली में धार्मिक आस्था, सेवा और राजनीतिक उत्साह का संगम देखने को मिला। कालकाजी से मेहरौली और छतरपुर तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कालकाजी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दक्षिण दिल्ली जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रिम्पल नरूला गुप्ता की ओर से आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रिम्पल नरूला गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रभु श्रीराम के स्मृति-चिह्न और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका, दिल्ली प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, दक्षिण दिल्ली जिला अध्यक्ष माया बिष्ट, बूथ प्रबंधन के सह-प्रभारी विजय धवन, कालकाजी जन चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक ढींगरा, पंजाबी जनहित महासभा के अध्यक्ष हरविंदर लाड़ी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुंदरकांड पाठ के समापन पर ‘जय श्रीराम’ और ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारों से पंडाल गूंज उठा।
उधर महरौली जिले के जिला अध्यक्ष रविंदर सोलंकी की अगुवाई में जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। निगम पार्षद जगमोहन महलावत, वरिष्ठ भाजपा नेता सतबीर खटाना और समाजसेवी धर्मेंद्र तंवर ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सतबीर खटाना ने मरघट वाले बाबा मंदिर में महंत वैभव जी द्वारा प्रधानमंत्री की सलामती के लिए हवन-पूजन भी कराया।
वहीं छतरपुर के JVTS गार्डन में RWA अध्यक्ष भरत गोयल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘संकल्प का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
कालकाजी के सुंदरकांड से लेकर मेहरौली के रक्तदान और छतरपुर के संकल्प दीप तक—दक्षिण दिल्ली में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों ने अलग-अलग रूपों में राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता को सामने रखा।
📲Get App