🔥 TRENDING New Song 'Meri Mehbooba' from Film 'Pa... Rahul Gandhi, Rahul Kharge Meet UP Con... Two Women Attack Dosa Shop in UP, Smas... Patna: Minister Sanjay Tiger's Residen... Husband Kills Wife in Shahdol After Do... बलरामपुर: कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ग्...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

मतदाता सूची पर 100%शुद्धता पर जोर

✍️ Reporter: Pramod Kumar Tiwari 🗓 16 Nov 2026, 02:58 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जनकपुर मंडल में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जनचौपाल संपन्न, मतदाता सूची की शुद्धता पर दिया जोर*

*जनकपुर /* मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वैध मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के अखिल भारतीय अभियान "वोट बचाओ, देश बचाओ" के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड के ग्राम नौडिया जनकपुर मंडल में मंडल स्तरीय जनचौपाल एवं बैठक का आयोजन किया गया।

जनकपुर मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस बैठक में पार्टी नेताओं ने मतदाता सूची की निगरानी को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
जनकपुर मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस बैठक में पार्टी नेताओं ने मतदाता सूची की निगरानी को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

*ये रहे विशेष रूप से उपस्थित*

बैठक में प्रमुख रूप से *मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मंडल सचिव दसरथ यादव, मंडल सहसचिव लालचंद अहिरवार, बूथ कमेटी के अध्यक्ष सुवंशलाल जायसवाल, संजय बैगा, जयपाल यादव, पुष्पराज सिंह, शिवप्रसाद बैगा मुकद्दम, द्वारिका अहिरवार, दल्ला बैगा, दिलीप सिंह, बिल्लू पांडे* एवं *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर के उपाध्यक्ष संतोष नामदेव* विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए अंतिम स्तर तक लड़ेगी। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची का गहन परीक्षण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया व इसको लेकर बूथ स्तर तक सतत निगरानी और घर-घर संपर्क करने की रणनीति तय की गई।
📲Get App