Sports
मतदाता जागरूकता सर्वोदय कप: क्रिएटर्स चैंपियन्स ने जय हीरो एजेंसी को 8 विकेट से हराया
आराध्या श्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में क्रिएटर्स चैंपियन्स अम्बेडकरनगर ने जय हीरो एजेंसी को 8 विकेट से पराजित किया। राहुल पांडेय ने प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जीता।
आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता सर्वोदय कप के मैच में क्रिएटर्स चैंपियन्स अम्बेडकरनगर ने जय हीरो एजेंसी को 8 विकेट से हरा दिया। मैच के दौरान क्रिएटर्स चैंपियन्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए जय हीरो एजेंसी ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। इस पारी में कप्तान रवि भद्र सिंह ने धैर्य और संयम की पारी खेलकर 43 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 12 और पंकज ने 10 रनों का योगदान दिया। क्रिएटर्स चैंपियन्स के गेंदबाज राहुल पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि फागू भैया को एक विकेट मिला।
95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिएटर्स चैंपियन्स ने शुरुआती पावर प्ले ओवरों से ही धमाकेदार शुरुआत की। राहुल पांडेय ने विस्फोटक पारी खेलते हुए केवल 15 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। गौरव के 14 और राजू के 10 रनों के साथ टीम ने मात्र 6 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। जय हीरो एजेंसी के गेंदबाज महंगे साबित हुए और कोई भी गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा सका, जबकि दीपक और आदर्श को एक-एक विकेट मिला।
मैच के मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार यादव, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष (ईएनटी विभाग) तथा मुख्य प्रॉक्टर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर अम्बेडकरनगर थे। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी को मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाए ताकि हमेशा अधिकतम मतदान सुनिश्चित हो सके।
मैच के समापन पर क्रिएटर्स चैंपियन्स के खिलाड़ी राहुल पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया, जबकि रवि भद्र सिंह को बेस्ट बैटर और बेस्ट विकेटकीपर तथा रोहित को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जय हीरो एजेंसी की ओर से लोगों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। मैच में अजय श्रीवास्तव, मुकेश, एस.एम. बाकिर और गौरव ने अंपायर, कमेंटेटर और स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आनंद शर्मा, आलोक, विक्रम, सोनू, विनय, अश्विनी तिवारी, कुलदीप, रजनीश सिंह और अरविंद सहित कई खेल प्रेमियों की मौजूदगी रही।