🔥 ट्रेंडिंग बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्ष... 35 बिहार-उन्मुख ट्रेनों की रद्दी, वंदे... જૂનાગઢમાં પાંચ દિવસીય 'સરસ મેળા'નો ભવ્... श्रावस्ती में तेज बारिश से गिरे कई पेड... અમરેલીના કેરિચાડ અને કુંકાવાવ તાલુકાના... અમરેલી સ્થિત સ્પોર્ટ્સ કૉમ્પ્લેક્સ ખાત...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मातृशक्ति का सम्मान, नि:शुल्क यात्रा का उपहार
यात्रा

मातृशक्ति का सम्मान, नि:शुल्क यात्रा का उपहार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 अग. 2026, 03:14 PM 👁 124
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित मुफ्त सफर की सुविधा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की मातृशक्ति को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त को तीन दिनों तक नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वरिष्ठ माताओं को रक्षाबंधन के अवसर पर आवागमन में राहत मिलेगी।
📲Get App