🔥 TRENDING Home Minister Amit Shah meets Gorkha l... Congress Leaders Unite in Amritsar, Bo... LPU halts classes for ten days after v... UP Deputy CM Brajesh Pathak urges Punj... 20-year-old dies in head‑on bike colli... Rising Heart Attack Risk Among Bihar Y...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मतमतर ट्रेसा मैनेजमेंट कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Lifestyle

मतमतर ट्रेसा मैनेजमेंट कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Sep 2026, 04:14 PM 👁 178
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहटा स्थित मतर ट्रेसा मैनेजमेंट कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान लगभग 200फलदल वृष लगाए 3

बिहटा से अवनीश कुमार कि
मदर टेरेसा मैनेजमेंट कॉलेज दिलावरपुर बिहटा में कार्यक्रम का आयोजन, लगाए गये 200 से अधिक पौधे।

दिनांक: 01 सितंबर 2026
पटना जिला के बिहटा प्रखण्ड अन्तर्गत दिलावरपुर में मदर टेरेसा मैनेजमेंट कॉलेज परिसर में एमटीएम कॉलेज एन एस एस यूनिट एवं ग्रीन विलेज मुहिम के श्री अमित कुमार एवं श्री सुमित कुमार के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना था।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ बीसीए एवं बीबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या पल्लवी श्रीवास्तव ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण पर वनों की कटाई के हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सतत भविष्य सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी उचित देखभाल एवं सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक है।
सुधीर शर्मा ने बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे बताए और अपनी अनुभव बच्चों के बीच साझा किए ।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण की रक्षा करने तथा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

मदर टेरेसा मैनेजमेंट कॉलेज के प्रबंधन ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में वृक्षारोपण के महत्व पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन इस सामूहिक संदेश के साथ हुआ:
“आज पेड़ लगाएं, ताकि कल एक हरित और बेहतर भविष्य बनाया जा सके।”

इस कार्यक्रम में श्री सुधीर शर्मा, श्री आनंद कुमार, लवकुश कुमार, पंकज कुमार उपस्थित हुए।।
📲Get App