अपराध
मोतिहारी नगर थाना कि पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
मोतिहारीजिला के नगर थाना कि पुलिस ने चोरी कि बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया निवासी 24 वर्षीय युवराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।
पुलिस को राजाबाजार में सड़क किनारे एक संदिग्ध बाइक खड़ी होने की सूचना मिली थी। एसआई आशीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर बाइक की जांच की। जांच में पता चला कि यह बाइक 30 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कारा मोतिहारी के पास से चोरी हुई थी, जिसकी एफआईआर नगर थाना में दर्ज है। जांच के दौरान ही युवराज सिंह बाइक के पास आया और उसे स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवराज ने बताया कि वह मद्य-निषेध थाना में वाहन चालक है और उसे यह बाइक एक कबाड़ वाले मो. अंसारी से मिली थी। युवराज सिंह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद बाइक को जब्त कर लिया गया है।