स्थानीय
मोतिहारी में जिउतिया पर्व पर स्नान के दौरान चार बच्चियों कि हुई मौत
मोतिहारी जिला के पहाड़पुर थाना के बनकट गांव में जिउतिया पर्व पर पोखर में स्नान करने के दौरान चार बच्चियों कि हुई मौत। गांव में शोक कि लहर
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
जिउतिया स्नान के दौरान हादसा, चार बच्चियों कीमौत मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पोखरे में स्नान करने गई चार नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में चारों की मौत हो गई। मृतकों में प्रमोद महतो की 13 वर्षीय बेटी सोनामति, 10 वर्षीय फूलमती, वीरेंद्र महतो की 10 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी और अक्षयलाल पासवान की 12 वर्षीय बेटी प्रतिमा कुमारी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि जिउतिया पर्व को लेकर महिलाएं और बच्चियां पोखरे में स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान चारों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहाड़पुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चारों को सीएचसी पहाड़पुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।