🔥 ट्रेंडिंग इंदौर में हेरिटेज वॉक और किस्सागोई से... बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में महिला... பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை: ஏற்காட்டில் க... लुइज़ियाना में 70‑फ़ुट टिंबर पट्टी पर... उत्तर प्रदेश में तेज़ बारिश से 56 मौते... ड्वारका एक्सप्रेसवे पर थार SUV ने मोटर...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
टेक्नोलॉजी

मोतिहारी में आयोजित होने वाला सूर्य एयर किरण शो स्थगित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 26 सित. 2026, 02:48 PM 👁 42
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी में आयोजितबहुप्रतीक्षित एयर शो भारी बारिश के कारण हुआ स्थगित

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भारी बारिश के कारण मोतिहारी का सूर्य किरणएयर शो मोतिहारी में होने वाला बहुप्रतीक्षित सूर्य किरण एयर शो खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है। एयर शो में शामिल विमानों को कुशीनगर से टेकऑफ करना था, लेकिन वहां भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते विमानों की उड़ान संभव नहीं हो सकी। इसी वजह से मोतिहारी में आयोजित होने वाले एयर शो को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बताया जा रहा है कि कुशीनगर में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण विमानों के उड़ान भरने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन सकीं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर शो को टाल दिया गया है। वहीं, एयर शो स्थगित होने की खबर से कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे लोगों में मायूसी देखी गई। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। अब सभी की नजर एयर शो की नई तारीख और प्रशासन की अगली घोषणा पर टिकी है।

बाईट एसडीओ सदर अरुण कुमार


बाईट एयर फोर्स के अधिकारी
📲Get App