Crime
मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अवधेश चौक पर पैक्स अध्यक्ष के किराए के मकान में हुई चोरी
मोतिहारी शहर के नगर थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 5 स्थित अवधेश चौक पर पैक्स अध्यक्ष के किराए केमकान में हुई चोरी
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी में दीपावली की रात अजब-गजब चोरी, चार मंजिला मकान के तीसरे मंजिल पर पैक्स अध्यक्ष का कमरा बना चोरों का निशानादीपावली की खुशियों के बीच मोतिहारी में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है।हैरानी की बात यह है कि चार मंजिला मकान में कई किराएदारों के रहने के बावजूद चोरों ने सिर्फ तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे को ही अपना निशाना बनाया। और उस कमरे में भी रहने वाले शख्स कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि पैक्स अध्यक्ष हैं।मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित अवधेश चौक का है।जहां आदापुर थाना क्षेत्र के कटगेनवा निवासी पैक्स अध्यक्ष रमाकांत साह अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई-लिखाई के लिए किराए के मकान में रहते हैं।
बताया जाता है कि दीपावली के दिन रमाकांत साह मोतिहारी स्थित किराया के मकान अंर्तगत कमरे में ताला बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने तीसरी मंजिल पर स्थित पैक्स अध्यक्ष रमाकांत साह के कमरे को निशाना बनाया और करीब पांच लाख रुपये की चोरी कर ली अन्य किराएदार के मकान में कोई चोरी नही हुई।
पीड़ित पैक्स अध्यक्ष के मुताबिक, पैक्स गोदाम निर्माण के लिए बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर कमरे में रखे थे।ताकि निर्माण सामग्री की खरीदारी की जा सके।
लेकिन इस चोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं... आखिर चार मंजिला मकान में नीचे और ऊपर की मंजिलों पर किराएदार मौजूद थे, फिर भी चोरों ने सिर्फ तीसरी मंजिल पर स्थित इसी कमरे को क्यों निशाना बनाया? क्या चोरों को रुपये रखे होने की पहले से जानकारी थी? या फिर इस वारदात के पीछे कोई करीबी शामिल या कोई रहस्य है?
फिलहाल पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अब देखना होगा कि पुलिस इस अजब-गजब चोरी की गुत्थी का खुलासा में किसका चेहरा सामने आता है।
बाइट रमाकांत साह, पीड़ित पैक्स अध्यक्ष