🔥 TRENDING વિરમગામના ઐતિહાસિક ગંગાસર તળાવમાંથી વન... સુરતમાં તિરૂપતિ સોસાયટીમાં નવરાત્રીની... ચંદનગઢમાં નવરાત્રી મહોત્સવ: માં ખોડલના... 106 Uttarakhand Youths Land Overseas J... Omar Abdullah says Delhi adopting Kash... Delhi Metro to Shut Several Stations o...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

मोतिहारी जिला के गयघाट हाई स्कूल के पास आइसक्रीमखाने से छह छात्र हुए बिमार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Oct 2026, 11:12 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के गयघाट हाई स्कूल के पास आइस क्रीम खाने से छह छात्र हुए बिमार बच्चों के मुँह में जलन होठ चिपक गए मुंह से खून भी निकलने लगे

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


मोतिहारी के गायघाट हाईस्कूल के पास आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार पड़ गए। आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह में जलन हुई, होठ चिपक गए और खून भी निकला। परिजन बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
बीमार छात्रों में उज्जैनलोहियार गांव का सुमित कुमार भी शामिल है। सुमित ने बताया कि कोटवा की बेस्ट चॉइस आइसक्रीम बेचने वाला स्कूल गेट पर आया था। आइसक्रीम खाते ही उसे मुंह में जलन हुई और होंठ चिपक गए। बच्चों की हालत देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विक्रेता को थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने आइसक्रीम में गलत केमिकल की आशंका जताई, जांच की मांग की है।
अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही बच्चों के बीमार होने की असली वजह पता चलेगी।
📲Get App