🔥 TRENDING Net FDI Inflows in India Reach Five-Ye... Dharmesh Kant backs banks, mining, AI;... Chumbak Part 2 OTT Release Date Announ... Resident Evil Sees 61.64% Drop on Day... Mirzapur – The Movie Surges 91.18% on... ਐਮ-ਸੇਵਾ ਪੋਰਟਲ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਕਾਰਨ ਐਨਓਸੀ ਤੇ...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार
Crime

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 09:04 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्वी चंपारण पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टर माइंड को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप

पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड मामले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर संदीप कुमार को बनारस से गिरफ्तार कर मोतिहारी लाई है। संदीप मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 2026 में हुए जहरीली शराब कांड में 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। जांच के दौरान संदीप का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया। पुलिस का दावा है कि वर्ष 2023 में पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड में भी संदीप की भूमिका सामने आई थी और उसने शराब की सप्लाई की थी। संदीप के खिलाफ मोतिहारी में उत्पाद विभाग से जुड़े करीब 12 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर जहरीली शराब के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


बाईट दिलीप कुमार, एसडीपीओ, सदर मोतिहारी
📲Get App