🔥 TRENDING સાબરકાંઠાના-: દોલતાવાદ ગામે સેવા સેતુ... Vidya Balan Begins Tamil Film with R.... કેરા ગામ ગજોડ પાટિયા પાસે માલધારી સિંધ... મુંબઈની ૧૨૨ વર્ષ જૂની ક્યાની એન્ડ કંપન... Akshay Kumar Confirmed for Hanuman Ans... Asish Visits Salil Debbarman's Residen...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

मिशन शक्ति केन्द्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Sep 2026, 07:20 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मिशन शक्ति केन्द्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित

उरई, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन उरई में जनपद के विभिन्न थानों पर गठित मिशन शक्ति केन्द्रों में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक एवं सुझाव प्रस्तुत किए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त सुझावों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के कार्य को प्रभावी ढंग से जारी रखने पर जोर दिया गया।
बैठक के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
📲Get App