🔥 TRENDING ग्राम भगवानपुरा कि रिपोर्ट धरुवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुल... Shubman Gill and Virat Kohli each hit... India Clinches 8‑Wicket Victory Over W... Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
Defence

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Sep 2026, 09:52 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जन्माष्टमी मेले में साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जालौन। मिशन शक्ति-5 के द्वितीय चरण के तहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जनपद जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मंदिरों एवं मेलों में पहुंची महिलाओं तथा बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त कर सकें। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी एवं व्यक्तिगत विवरण साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा अपराधों के प्रति सजग बनाना है।
📲Get App